31 अक्टूबर 2011 - 20:30

विदेश मंत्री श्री अली अकबर सालेही ने इराक़ी प्रधान मंत्री से भेंट में इस देश के भविष्य को उज्जवल बताया.....

विदेश मंत्री श्री अली अकबर सालेही ने इराक़ी प्रधान मंत्री से भेंट में इस देश के भविष्य को उज्जवल बताया। हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार श्री अली अकबर सालेही ने कल बग़दाद में इराक़ी प्रधान मंत्री नूरी मालेकी से भेंट में इस देश की अच्छी राजनैतिक प्रक्रिया की ओर संकेत करते हुए कहा कि इराक़ी सरकार की सूझबूझ व जनता की सहृदयता से इस देश का भविष्य उज्जवल होगा। ईरानी विदेश मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के अधिकारी इराक़ के साथ अधिक से अधिक सहयोग के विस्तार में रुकावटों को दूर करने का संकल्प रखते हैं। श्री सालेही ने दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों की ओर संकेत करते हुए बल दिया कि तेहरान-बग़दाद के बीच सहयोग भलिभांति आगे बढ़ रहा है और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहमतियों का अच्छा परिणाम निकलेगा। इस अवसर पर इराक़ी प्रधान मंत्री श्री नूरी मालेकी ने दोनों देशों की संयुक्त धार्मिक व ऐतिहासिक समानताओं की ओर संकेत करते हुए दोनों देशों के संबंधों को महत्वपूर्ण व प्रभावी बताया और कहा कि तेहरान बग़दाद के बीच सहकारिता का स्तर अच्छा है और दोनों पक्षों को रुकावटों को दूर करते हुए संबंधों में अधिक से अधिक विस्तार के लिए क़दम बढ़ाना चाहिए। श्री नूरी मालेकी ने स्पष्ट कियाः हम प्रयास कर रहे हैं कि सभी क्षेत्रों में ईरान के साथ बेहतरीन व व्यापक संबंध हों और इन विस्तृत संबंधों द्वारा इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ एक सुदृढ़ व स्ट्रेटिजिक संबंधों तक पहुंचे। इराक़ी प्रधान मंत्री ने इसी प्रकार क्षेत्रीय परिवर्तनों व सामने मौजूद चुनौतियों और कुछ शक्तियों की वर्चस्ववादी नीतियों व उसके क्षेत्र के सभी देशों पर प्रभावों की ओर संकेत करते हुए बल दिया कि तेहरान बग़दाद के बीच समस्याओं के समाधान के लिए विचार विमर्श व सहकारिता द्विपक्षीय हितों और क्षेत्र की सुरक्षा व स्थिरता में सहायता कर सकती है तथा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए एक आदर्श बन सकती है।

समाचार समाप्त

.........

166